{"_id":"57a77abb4f1c1b7d112b95f7","slug":"woman-dies-of-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदंश से महिला की मौत
sant kabir nagar
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
snake bite
कोतवाली क्षेत्र के धरमपुरा गांव में रविवार को सर्प दंश से अवकाश प्राप्त फौजी की पत्नी की मौत हो गई। वहीं नैनीडीहा गांव में एक युवती को सर्प ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां से उपचार के बाद हालत ठीक होने की वजह से डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
धरमपुरा गांव निवासी अवकाश प्राप्त फौजी गंगा प्रसाद मिश्र की 70 वर्षीय पत्नी राजपति देवी नागपंचमी पर्व पर पूजा के लिए रविवार सुबह घर को गोबर से गोंथ रही थी। उसी दौरान उन्हें एक जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर पहले घर के लोगों पहले गांव में ही झाड़फूंक कराया और बाद में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने राजपति देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मंगल प्रसाद मिश्र ने बताया कि राजपति देवी के तीन बेटियां है और एक बेटा है।
बेटियों की शादी हो गई हैं। पूजा की तैयारी में जुटी वृद्धा को सर्प ने डस लिया और उनकी मौत हो गई। अधिकतर घरों के लोगों ने घटना की वजह से पर्व नहीं मनाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि नैनीडीहा गांव की रहने वाली सर्प दंश से पीड़ित 18 वर्षीय संगीता को परिजन लाए थे। जिसका उपचार करके हालत ठीक होने की वजह से घर भेज दिया गया।