Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   As four funeral processions set forth, Nagla Kassab broke down in inconsolable grief

Aligarh News: चार जनाजे उठे तो बिलख पड़ा नगला कस्साब, हर आंख हुई नम

Tue, 24 Nov 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
As four funeral processions set forth, Nagla Kassab broke down in inconsolable grief
मां बेटे के शव गांव पहुंचने पर मौजूद भीड़ - फोटो : samvad
सिकंदराराऊ के गांव बिलार में बस की टक्कर से टेंपो सवार चार लोगों की मौत के बाद सोमवार को नगला कस्साब में गमगीन माहौल के बीच चारों शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए। हादसे में गांव के बबलू की दो बहनें, पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की जान चली गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे बबलू की दोनों बहनों रिहाना उर्फ छोटी पत्नी मुस्तकीम और शबाना उर्फ मोटी पत्नी रहीस के शव गांव पहुंचे। दोनों सगी बहनों का निकाह खैर के गांव पला चांद में दो सगे भाइयों से हुआ था। दोनों के शव एक साथ पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की जुबां पर यही बात थी कि दोनों का जन्म एक साथ हुआ, जीवन भी एक ही परिवार में गुजरा और मौत भी एक साथ हुई। दोनों बहनों को एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

करीब दो बजे बबलू की पत्नी सबीना और आठ वर्षीय बेटे फहद के शव गांव पहुंचे। मां-बेटे को भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बबलू ने रोते हुए कहा कि सात बहनों के बीच वह अकेला भाई है। पत्नी और बेटे को खोने के बाद उसकी दुनिया उजड़ गई है। उसकी एक बेटी भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अब वह अपना जीवन कैसे बिताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में रहकर चलाते थे परिवार
बबलू के रिश्तेदार वसीम अहमद ने बताया कि बबलू और उसकी सभी बहनों के परिवार गुरुग्राम में रहकर रोजी-रोटी कमाते थे। परिवार के अधिकांश सदस्य ठेल-ढकेल लगाते थे। हादसे में जान गंवाने वाली रिहाना और शबाना के अलावा बबलू की तीन अन्य बहनें रजिया पत्नी नूर इस्लाम, रुखसाना पत्नी शमशाद और चांदनी पत्नी मेहंदी हसन की शादी भी नगला कस्ताब में हुई है। परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने सिकंदराराऊ जा रहे थे।


- दुर्घटना में दो शवों का पोस्टमार्टम हाथरस में हुआ है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर का इंतजार है। बस कब्जे में ले ली गई है, चालक की तलाश की जा रही है। - अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed