फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wife killed on suspicion of illicit relations

अवैध संबंध के शक पर पत्नी का कत्ल

Thu, 23 Feb 2017 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 23 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wife killed on suspicion of illicit relations
पौली में महिला की हत्या के बाद जुटे गांव के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
चरित्रहीन होने के शक में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना धनघटा क्षेत्र के खरबुजहिया गांव की है। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ पुलिस आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मृत महिल की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


खरबुजहिया गांव निवासी 30 वर्षीय मीना पत्नी राजकुमार अपने बच्चों के साथ गुरुवार को दोपहर में घर में मौजूद थी। मिट्टी के चूल्हे को कमरे में रख रही थी। इसी बीच राजकुमार वहां पहुंचा। तकरार के बाद उसने फावड़े मीना के सिर, गले और चेहरे पर प्रहार कर दिया। इससे मीना की मौके पर ही मौत हो गई। मीना की दस वर्षीय बेटी सुंदरी के अनुसार चूल्हे को उत्तर की बजाय पश्चिम रखने की बात को लेकर मम्मी- पापा में कहासुनी हुई। उसी के बाद पापा ने फावडे़ से मम्मी के सिर पर प्रहार कर दिया। घबड़ा कर वह गांव में मौसी श्याम दुलारी पत्नी फूलचंद के घर दौड़ कर गई और वहां मौसी को मामले की सूचना देने के बाद घर लौटी तो उसकी मम्मी की मौत हो चुकी थी। पापा घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे फावड़ा फेंक कर कहीं चले गए। 
विज्ञापन


श्यामदुलारी का आरोप है कि बहन मीना को बहनोई राजकुमार ने फावडे़ से प्रहार कर मार डाला। सूचना पर सीओ सुरेंद्र सिंह,एसओ ईश्वर चंद्र प्रधान और चौकी इंचार्ज पौली अवधेश पांडेय मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने फावडे़ के साथ आरोपी राजकुमार को हिरासत में लिया। सीओ और एसओ ने गांव वालों से घटना के बारे पूछताछ की। एसओ ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में यही बात सामने आई है कि मीना कलकत्ता की रहने वाली थी। राजकुमार के संपर्क में आने के बाद दोनों की शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना के दस वर्षीय बेटी सुंदरी,पांच वर्षीय बेटी संध्या और एक साल का मासूम बेटा सुनील है। पूछताछ में यही बात सामने आई है कि पत्नी के चरित्रहीन होने के शक में राजकुमार ने फावडे़ से उसकी हत्या कर दी। मीना की बहन श्याम दुलारी की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed