फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   HT line snaps and falls on tin shed; one dies of electrocution.

Kasganj News: एचटी लाइन टूटकर टिनशेड पर गिरी, करंट से एक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
HT line snaps and falls on tin shed; one dies of electrocution.
फोटो56बिलराम में यात्री शेड पर  टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार । संवाद
ढोलना। कस्बा बिलराम में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर टीन शेड पर गिर गया। इससे करंट की चपेट में आकर एटा के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओ समेत तमाम अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजन को शांत कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के बेरी जमालपुर निवासी दलबीर सिंह (55) पुत्र ख्याली राम बीते एक महीने से बिलराम के मोहल्ला मंडी निवासी अपनी बहन रीता और बहनोई मनोज के घर रह रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे दलबीर घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर सीधे टीन शेड पर जा गिरा। इससे टीन शेड में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दलबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, एसडीओ और थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, हादसे की जानकारी पर नगर पालिका कासगंज की चेयरमैन के पति राजेंद्र बौहरे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय समेत तमाम पार्टियों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हादसे में व्यक्ति की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढ़स बंधाया। परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, व्यक्ति की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुखदेवी तथा दो बेटों कुलदीप और नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।


वर्जन
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया गया। विद्युत निगम की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा शासन की ओर से नियमानुसार परिवार की आर्थिक मदद कराई जाएगी। -बलवंत उपाध्याय, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed