फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Assault during dispute over vacating house; FIR against DGC and his sons.

Kasganj News: मकान खाली कराने के विवाद में मारपीट, डीजीसी व बेटों पर प्राथमिकी

Thu, 17 Sep 2026 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मकान खाली कराने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में सरकारी वकील (डीजीसी) संजीव सिंह यदुवंशी ने अपने भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर, डीजीसी के भाई की पत्नी रेनू सिंह की तहरीर पर संजीव सिंह यदुवंशी और उनके दो बेटों आदित्य यदुवंशी व रजत यदुवंशी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहसील रोड निवासी सरकारी वकील संजीव सिंह यदुवंशी ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में बताया है कि वे घर की निचली मंजिल पर रहते हैं, जबकि उनके भाई राहुल का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। 13 सितंबर की रात लगभग 11:45 बजे, भाई राहुल, पुष्कर दुबे और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। इस घटना में उनके बेटे आदित्य और रजत को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

वहीं, संजीव सिंह यदुवंशी के भाई की पत्नी रेनू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कुछ साल पहले उनके परिवार में आपसी बंटवारा हुआ था। समझौते के तहत मकान खाली करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। रेनू सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने मकान खाली करने को कहा, तो उनके जेठ (संजीव सिंह यदुवंशी) और उनके दो बेटों आदित्य यदुवंशी व रजत यदुवंशी ने उनके परिवार से मारपीट की। आरोप लगाया कि जेठ ने अपने सरकारी पद का धौंस जमाते हुए धमकी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए बच्चों के दोस्तों और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसी संजीव सिंह यदुवंशी ने बताया कि तीन दिन पहले उनके भाई ने बाहर से लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला किया था, जिसमें उनके बेटों को गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए भाई पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज करा दी है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed