फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths arrested with 10 pistols and 20 cartridges

Jalandhar News: 10 पिस्टल, 20 कारतूस समेत 2 युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 10 pistols and 20 cartridges
अमृतसर जेल में बंद सरगना ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाए हथियार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अमृतसर निवासी राजबीर सिंह उर्फ अमित और अमर सिंह उर्फ अमर के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियारों का जखीरा अमृतसर जेल में बंद मुख्य सरगना दीप सिंह उर्फ दीपक ने मंगवाया था। दीप सिंह ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये ये हथियार मंगवाए थे। आरोपी इन्हें आगे पहुंचाने वाले थे। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि 16 सितंबर को सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तलवंडी भाई रोड स्थित केंद्रीय मॉडर्न जेल के आसपास से आरोपियों को पकड़ा गया। वे हथियारों को आगे सप्लाई करने या आपराधिक वारदात में इस्तेमाल करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

गिरोह का नेटवर्क
जांच में पता चला है कि यह गिरोह पाकिस्तान में मौजूद हथियार तस्करों से संपर्क करता था। ड्रोन के माध्यम से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मंगवाता था। अमृतसर जेल में बंद दीप सिंह अपने साथियों के जरिये हथियारों की खेप संभालने के निर्देश देता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों और दीप सिंह के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दीप सिंह के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़ोटो 17frd1 - फरीदकोट में पिस्टल-कारतूस बरामद मामले की जानकारी देते एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed