फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waॅrdn accused of harassment

वाॅर्डन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया 

Tue, 29 Mar 2016 11:47 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 29 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Waॅrdn accused of harassment
- फोटो : amar ujala
 नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के काली जगदीशपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को शिक्षिका ने वाॅर्डन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नोकझोंक के दौरान शिक्षिका बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे शिक्षिका के पति उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


काली जगदीशपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय नाथनगर की वाॅर्डन मधु गौतम और शिक्षिका कमलेश ओझा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसकी सूचना शिक्षक ने फोन पर अपने पति विकास ओझा को दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी के दौरान शिक्षिका कमलेश बेहोश हो गईं। इसी बीच वहां पहुंचे पति उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर ले गए। शिक्षिका कमलेश ओझा  का आरोप है कि वाॅर्डन  मधु गौतम उन्हें प्रताड़ित करती रहती हैं।वहीं वाॅर्डन मधु गौतम का कहना है कि नए सत्र का शुभारंभ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण कार्य बेहतर हो उसके लिए सभी शिक्षिकाओं के साथ परामर्श किया जा रहा था। इसी शिक्षिका कमलेश बेहोश हो गईं। वाद विवाद की कोई बात नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी का कहना है  कि शिक्षिका के बेहोश होनेे की सूचना मिली थी। मगर कहासुनी जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed