फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vandana became widow in six month

छह महीने में ही वंदना का उजड़ गया सुहाग

Sun, 19 Nov 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
vandana became widow in six month
मार्ग दुर्घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। हादसे में बिसरापार गांव निवासी गौतम की मौत से उसके घर पर मातम छा गया। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। छह महीने में ही सुहाग उजड़ जाने से उनकी पत्नी वंदना बदहवास हो गई हैं। उनकी चीत्कार से लोग गमजदा हो गए।
विज्ञापन


 बिसरापार गांव निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र रामधनी चार भाईयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई गुड्डू की भी तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। जबकि रविवार को देवरियां गंगा चौराहे पर परिवार में छोटे गौतम भी हादसे के शिकार हो गए।

विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गौतम की 28 मई को धनघटा क्षेत्र के डुहिया कला गांव में वंदना के साथ शादी हुई थी और दो दिन बाद वंदना विदा होकर ससुराल आई थी। हादसे में पति की मौत की खबर सुनकर वंदना सदमे में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई जितेंद्र, धर्मेद्र और मां मेवाती देव का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता रामधनी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में है। उन्हें बेटे की मौत की सूचना लोगों ने फोन पर दी तो वह घर के लिए रवाना हो गए। दोनों विवाहित बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था।

पोस्टमार्टम हाउस पर मां और बेवा भाभी का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। लोग बताए कि गौतम की पत्नी शादी की पहली साल गिरह भी नहीं मना पाई कि उसका सुहाग उजड़ गया। तीन साल के अंतराल में हादसे में दो भाइयों की मौत लोगों को अखर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed