{"_id":"586be4ef4f1c1b4d56159618","slug":"uncontrolled-just-upturned-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस पलटी, छह यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बस पलटी, छह यात्री घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
महुली- बस्ती मार्ग पर ठेले को बचाने के प्रयास में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली- बस्ती मार्ग पर स्थित छितही गांव के पास मंगलवार को रास्ते में आए ठेले को बचाने के प्रयास में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिससे बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। पुलिस और मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस सीएचसी नाथनगर भेजा गया। घटना से करीब एक घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा।
नाथनगर से प्राइवेट बस 24 यात्रियों को लेकर बस्ती जा रही थी। करीब साढ़े दस बजे जैसे ही बस महुली से आगे छितही गांव के पास पहुंची। रास्ते में आए एक ठेले को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दस फिट गहरे गढ्ढे में गिरकर पलट गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिकतर यात्री मामूली रूप से घायल हुए, लोग दूसरे वाहनों से बस्ती की तरफ निकल गए।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसओ शिवबरन यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायल प्रमिला(45) पत्नी राममिलन, सुनीता (40) पत्नी संजू, इमिरता (50) पत्नी अमर सिंह, सुभागी (50) पत्नी प्रेम और अंकिता (07) पुत्री संजू निवासीगण हैंसर बाजार थाना धनघटा एवं महुली क्षेत्र के ग्राम कंचन भैसही निवासी सुरेंद्र नाथ तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हैंसर निवासी सभी घायल भदेश्वरनाथ में स्थित अपने रिश्तेदार के वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं सीओ सुरेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। सीओ ने मामले की जांच का निर्देश एसओ को दिया। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की भी बात बताई। इधर, सीओ ने दुर्घटना वाली बस मालिक से परमिट और एनओसी दिखाने को कहा तो मौके पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। एसओ ने बस मालिक को बस संचालन के सभी आवश्यक कागजात दिखाने का बुधवार तक का मौका दिया है।