{"_id":"58efc0b34f1c1b791ecf7534","slug":"uncle-was-being-examined-instead-of-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की जगह परीक्षा दे रहा चाचा पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे की जगह परीक्षा दे रहा चाचा पकड़ा गया
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुवार की शाम पाली में एक परीक्षा केंद्र पर भतीजे की जगह परीक्षा दे रहे चाचा को डीआईओएस की टीम ने मौके से पकड़ लिया। डीआईओएस ने पूर्व केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र व्यवस्थापक और चाचा- भतीजे के खिलाफ धर्मसिंहवा थाने में केस दर्ज कराया।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि शाम की पाली में सावित्री इंटर कॉलेज बौरव्यास का निरीक्षण किया तो वहां पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। एक कमरे मेें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ तो पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि सिद्घार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के खरिका दूबे निवासी संजय पासवान अपने भतीजे आलोक कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ किया गया तो वह भी कोई जवाब नहीं दे पाए।
डीआईओएस ने डीएम के निर्देश पर धर्मसिंहवा थाने में केंद्र व्यवस्थापक, पूर्व केंद्र व्यवस्था, पकड़े गए परीक्षार्थी संजय पासवान और नामांकित परीक्षार्थी आलोक कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया बताया कि पूर्व केंद्र व्यवस्थापक अलीमुद्दीन, वर्तमान केंद्र व्यवस्थापक राधेश्याम पांडेय, नामांकित परीक्षार्थी आलोक कुमार और पकड़े फर्जी परीक्षार्थी संजय पासवान के खिलाफ जालसाजी और सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पूछताछ के लिए आरोपी संजय को थाने लाया गया है। आगे बताया कि पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया परीक्षार्थी और नामांकित परीक्षार्थी रिश्ते में चाचा भतीजा हैं।