फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two students of 12th student death in accident

हादसे में 12वीं के दो छात्रों की मौत

Sun, 23 Apr 2017 11:39 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 23 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two students of 12th student death in accident
इकलौते बेटे सतपाल चौरसिया की मौत पर गमजदा पिता और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर सरौली गांव के पास रविवार शाम को ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने एबुंलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को एसपी आवास के पास से पकड़कर ट्रक कब्जे में  ले लिया। वहीं हादसे के वक्त छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


शहर के बगहिया निवासी 20 वर्षीय अर्जुन, पुत्र स्व. मोहन और बरईटोला निवासी 18 वर्षीय सतपाल चौरसिया, पुत्र संजय चौरसिया शहर के ब्लूमिंग बड्स स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। रविवार को दोनों बाइक से जिला अस्पताल की तरफ किसी काम से गए थे। शाम चार बजे के करीब दोनों वापस मेंहदावल बाइपास की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वे सरौली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से गुजरे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद जुटे लोगों ने 108 नंबर पर हादसे की सूचना देकर एबुंलेंस को बुलवाया। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों दोस्तों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाल ईश्वर चंद प्रधान, चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट खुश मोहम्मद और चौकी इंचार्ज, औद्योगिक  नगर ऋषिकेश मणि त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने दोनों युवकों के पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। शवों का हाल देख कर दोनों बच्चों के घरवाले सहम गए। कोतवाल ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि ट्रक चालक महावीर को एसपी आवास के पास पकड़ लिया गया है। वह महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र का निवासी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के घर वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed