फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two prize crooks arrested

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 13 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks arrested
इनामी बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
गैंगेस्टर एक्ट के वांछित दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित था। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों पर पूर्व में बस्ती और खलीलाबाद में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था, जमानत के बाद दोनों फरार चल रहे थे। 
विज्ञापन

  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद में गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त विशाल उपाध्याय और रिंकू गुप्ता निवासी मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर ढाई-ढाई का इनाम घोषित किया था। इन्हें पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शमशेर बहादुर सिंह और उनके हमराही उप निरीक्षक राजकुमार यादव प्रभारी चौकी इंचार्ज गोलाबाजार के साथ ही सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तिवारी और उनकी टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद स्थित माल गोदाम के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कहीं जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

  पूछताछ में अभियुक्तों ने बस्ती व खलीलाबाद में लूट की घटना की घटना में शामिल होना बताया, जिसमें दोनों के विरुद्ध कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा पंजीकृत है। इसके साथ ही कोतवाली खलीलाबाद में गैगेस्टर भी पंजीकृत है। अभियुक्तों ने बताया कि ट्रेन से दूसरे जगह जाने के लिए यहां आए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशाल उपाध्याय पर बस्ती कोतवाली में 2014 में लूट का मुकदमा तथा कोतवाली खलीलाबाद में 2015 में डकैती का मुकदमा दर्ज है, जबकि रिंकू गुप्ता पर कोतवाली खलीलाबाद में डकैती का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही दोनों पर गैगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी में सर्विलांस टीम के विनय सिंह, नित्यानंद दुबे, ऋषिवेद तिवारी, उमेश मिश्रा, सुरेश यादव, कमलेश यादव आदि ने भी योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed