{"_id":"5a9ae49c4f1c1bbd218b5f50","slug":"two-huts-turn-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से आग में दो भाइयों के छप्पर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से आग में दो भाइयों के छप्पर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फायरौ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर। पौली क्षेत्र के छपरामगर्बी गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो भाइयों का छप्पर जलकर राख हो गया। गांव के लोग जब तक आग को बुझाते तब तक घर में रखा गया सारा सामान जल कर राख हो गया।
गांव वालो का कहना है कि संतराम शर्मा पुत्र रामकेवल शर्मा के छप्पर के मकान के उपर से गांव का एक शख्स विद्युत का केबिल खिंच कर ले गया था। दोपहर में अचानक केबल से चिंगारी निकली और छप्पर पर गिर पड़ी।
इससे संतराम का मकान जलने लगा। गांव के लोग जब तक दौड़ कर आग को बुझाते आग उनके भाई रामनाथ के भी छप्पर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश के बाद भी दोनों लोगों का मकान नहीं बचाया जा सका। पीड़ित संतराम और रामनाथ का कहना है कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दो लोगों का परिवार रहने और खाने को मोहताज हो गया है।
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के छपरामगर्बी गांव निवासी संतराम शर्मा के घर के साथ आग ने उनके अरमान को जलाकर राख कर दिया। बेटी की शादी की तिथि नजदीक आने के बाद घर में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। अब कैसे और कहा से बेटी की शादी करे यह सोचकर संतराम के आंख के आंसू थम नहीं रहे हैं।
पीड़ित संतराम का कहना है कि 18 अप्रैल को बेटी की शादी होनी है। तीन मार्च को घर में लगी आग से घर समेत पूरा सामान जल कर राख हो गया। उनका कहना है कि शादी की तैयारी करीब करीब पूरी कर चुके थे। यहां तक की जेवर और कपड़ा आदि लाकर घर में रख दिए थे।
नहीं मालूम था कि घर के ऊपर से गई विद्युत केबल आफत बरपा कर देगी। नही तो अपने मकान के उपर से केबिल नही ले जाने देते। राख में तब्दील हो चुके मकान और सामान को देखकर संतराम व उनके परिवार के लोग रो रोकर बेहाल हो जा रहे है। संतराम को यह भी दर्द है कि आवेदन करते करते थक जाने के बाद भी एक अदद आवास नसीब नहीं हो सका। आज पक्का मकान होता तो शायद इतना नुकसान नहीं होता।