{"_id":"5accfa694f1c1b813d8b467d","slug":"turn-to-ashes-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पौली में आग को बुझाते दमकलकर्मी और गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार को विद्युत से निकली चिंगारी से दो दुकान समेत तीन रिहायसी झोपड़ियां जल गयी। ग्रामीणों ने पम्पसेट द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया। आग से घरो में रखे सभी समान जल कर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
गांव निवासी विश्राम पुत्र तीजू एक रिहायसी छप्पर में दो गुमटियां चलाकर परिवारिक जीवकोपार्जन करते हैं। उसी के ऊपर से पोल से तार व तमाम घरों में केबल गुजरता है। मंगलवार को शाम लगभग साढ़े तीन बजे अचानक विद्युत तारो से निकली चिंगारी से टंकी की दुकान में आग लग गयी।
आग लगने के बाद ग्रामीण बचाव में दौड़े और पम्पसेट लगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लेकिन तब तक आग सुधीर, रामनिवास पुत्र भगवान दास के रिहायसी मकान को भी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दो दुकान समेत रिहायसी झोपड़िया जल कर राख हो गयी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को ग्राम प्रधान ने खाने-पीने का सामान मुहैया कराया । राजस्व विभाग को आग की सूचना दे दी गई है। जंगल बेलहर के टोला बंगाहिया में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से एक छप्पर जल कर राख हो गई। बंगाहिया निवासी सुंदर पुत्र काशी के परिवार के लोग खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे।
उसी बीच अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से आग की तेज लपटे निकलने लगी। आग की तपिश देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो खेत में गेहूं काट रहे परिवार के लोग पहुंच गए। मौके पर गांव के लोग भी पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग बुझाते, छप्पर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग में काफी नुकसान हुआ है।