फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   truck driver misbehave to sdm

उपजिलाधिकारी से ट्रक चालक ने की हाथापाई

Wed, 30 Mar 2016 12:01 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 30 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
truck driver misbehave to sdm
क्राइम
 धनघटा से होकर हैंसर मार्ग पर भाग रहे बालू लदे एक ट्रक का पीछा करके एसडीएम (उपजिलाधिकारी)ने मंगलवार को पकड़ लिया। एसडीएम से हाथापाई कर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले में की जा रही बालू खनन अड्डे से बिड़हर घाट पुल के रास्ते होकर खलीलाबाद,बस्ती, गोरखपुर के लिए रोजाना बालू लदे ट्रक गुजरते हैँ। मंगलवार को एसडीएम ने उमरिया- धनघटा मार्ग पर बालू लदे एक ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


पीछा करके एसडीएम ने ट्रक को हैंसर मार्ग पर पकड़ लिया गया। एसडीएम हरीराम यादव ने बताया कि ट्रक चालक से जब पेपर की मांग की गई तो वह उलझ गया। चालक को ट्रक से नीचे उतारने की कोशिश में उन्हें चोट आई और शर्ट फट गई, लेकिन पकड़ ढीली नहीं होने दी। ट्रक को थाने ले जाने के लिए एसडीएम ने पुलिस को फोन किया लेकिन काफी देर तक पुलिस नही पहुंची तो खुद ट्रक को घुमवाकर थाने में खड़ा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने पुलिस वालों को ढिलाई पर हिदायत दी। इंस्पेक्टर आर डी मौर्य ने बताया कि कागजात न होने और ओवर लोड के मामले में ट्रक को एसडीएम के आदेश पर सीज कर दिया गया है, जबकि चालक को हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed