{"_id":"58c8316e4f1c1b6a3732aa3e","slug":"three-people-die-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सियरा सांथा गांव के पास प्राइवेट एंबुलेंस की चपेट में नील गाय आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम से मंगलवार शाम तक हुए चार सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स और नीलगाय घायल हो गए।पहला हादसा कोतवाली क्षेत्र के गुलाम राय मंझरिया के पास रविवार रात को हुआ। गुलामराय मंझरिया निवासी राजकुमार सिंह(30) पुत्र योगेंद्र सिंह दोस्तों के साथ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे करीब होलिका दहन हेतु लकड़ी का इंतजाम करने में जुटे थे। वह गांव के पास ही सड़क पर खड़े थे। तभी एक बाइक सवार गुजारा और उसने राजकुमार को अपनी चपेट में ले लिया।
घायल जयवंश और गन्ने आदि ने घायल राजकुमार को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सूचना पर कोतवाल कमला यादव, चौकी इंचार्ज रमेश यादव आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मगहर रमेश यादव ने बताया कि सोमवार रात बाइक की टक्कर से राजकुमार नामक युवक की मौत होने की सूचना मिली। मृतक के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर मंझरिया गांव निवासी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
दूसरा हादसा सोमवार दोपहर में हुआ। यहां मंझरिया गंगा निवासी 42 वर्षीय रामवृक्ष यादव पुत्र राम नयन यादव साइकिल से पायलपार जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह और बाइक पर पीछे बैठा एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामवृक्ष की मौत हो गई। भाई सुग्रीव ने बताया कि दो भाइयों में रामवृक्ष बड़े थे और ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बड़े भाई के पास चार लड़किया और तीन लड़के हैं। जिसमें एक बेटी और एक बेटी की शादी हुई है। पत्नी जुगुरा का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
तीसरा हादसा मंगलवार शाम सात बजे के करीब हुआ। यहां डारीडीहा गांव निवासी 40 वर्षीय र्धमराज पुत्र हीरामन नित्यक्रिया कर्म के लिए पैदल गांव के चौराहे की तरफ गए थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि धर्मराज मजदूरी करते थे। उनके पास तीन बेटे है। घटना से घर वालो का रो- रो कर बुरा हाल था।