फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   threaten with knife and rape

चाकू दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sun, 22 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
threaten with knife and rape
आरोपी को पकड़ा और धुना गया। - फोटो : amar ujala
बखिरा। शनिवार की रात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के घर में घुस कर चाकू दिखाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और आस-पास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ कर पिटाई किए। बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।              
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। 21 अक्टूबर की देर रात वह अपने घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे एक युवक चुपके से उसके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने चाकू दिखाकर कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका पाते ही उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक भागने लगा। उसके शोर पर परिजन और आस-पास के लोग जुट गए और दौड़ा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने पकड़े गए आरोपी युवक की पिटाई भी की। घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सों एक्ट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पुत्र समेत दो लोग गांजा के साथ गिरफ्तार
लोहरौली। दुधारा पुलिस ने रविवार को लोहरौली बाजार से दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी की पहचान भरवलिया बाबू के एक पूर्व प्रधान के बेटे अवनीश सिंह और दूसरे की पहचान ओरी यादव पुत्र संतबली यादव निवासी गोहवनिया माफी थाना बखिरा के रुप में हुई। दोनों के पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनो काफी समय से गांजा बेचने का धंधा करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed