फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The young man's body was found in the pool in Tameshwarnath Dham

तामेश्वरनाथ धाम के पोखरे में मिली युवक की लाश

Tue, 02 Aug 2016 11:26 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 02 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the pool in Tameshwarnath Dham
शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे। - फोटो : अमर उजाला
बाबा तामेश्वरनाथ धाम के पोखरे में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता दिखा। जानकारी पर आसपास के लोग जुटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। युवक के आंख और नाक के पास निकले खून को देखकर लोग कई तरह की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


तामेश्वरनाथ धाम के सामने स्थित विशालकाय पोखरे में एक युवक के शव उतराने की जानकारी पर पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती और वर्तमान प्रधान नरेंद्र नाथ भारती समेत काफी लोग घटना स्थल पर जुटे। लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई। इकहरे बदन का यह युवक सिर्फ अंडरवीयर पहने था और उसकी हल्की दाढ़ी भी थी।
विज्ञापन


उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी के बड़े अक्षर में प्रदीप और अनीता लिखा था। इसी के पास भगवान शंकर की आकृति बनी थी। गले में काले धागे में एक सफेद धातु का ताबीज और दाहिने हाथ की बांह में भी ताबीज पहने था। दाहिनी आंख और नाक के पास से खून बहा हुआ था। पोखरे की सीढ़ी पर भूरे रंग की पैंट, क्रीम धारीदार शर्ट और काले रंग का बनियान और चमड़े की सैंडिल मिली। सूचना पर सीओ आर के सिंह और कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मौके पर जुटी भीड़ तमाम तरह की चर्चा कर रही थी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव की  पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान हो जाने पर बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इसके साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। वैसे साफ है कि सावन में श्रद्धालु पोखरे में स्नान करने के बाद मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। संभव है कि युवक भी नहाते समय गहराई में चला गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed