फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›     The young man's body found hanging

फंदे से लटका मिला युवक का शव   

Sat, 18 Feb 2017 12:06 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 18 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
  The young man's body found hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से फाटक तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


दलेलगंज निवासी महेंद्र(32) पुत्र संपत का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। खिड़की के रास्ते कुंडी से लटकते शव को देख कर घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने फाटक तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सुरपति तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि महेंद्र अपने मां- बाप से अलग रहता था। वह शराब पीने का शौकीन था। महेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन


पति- पत्नी में अक्सर अनबन रहती थी। एक दिन पहले ही मृतक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। महेंद्र भी कुछ दिन पहले  मुंबई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते से वापस लौट आया था। घटना की वजह को लेकर गांव के लोग तमाम तरह की बातें कर रहे हैं। मौत की कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर पीड़ित मां और अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed