फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The vigilance team explored Kanoongo Horoscope

कानूनगो की विजिलेंस टीम ने खंगाली कुंडली

Thu, 14 Apr 2016 12:05 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 14 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The vigilance team explored Kanoongo Horoscope
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
हैंसर में आपदा राहत का चेक देने के नाम पर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए प्रभारी कानूनगो के कारगुजारियों की जांच करने बुधवार सुबह विजिलेंस टीम धनघटा तहसील में पहुंची। दोपहर तक टीम ने अफसरों से पूछताछ के साथ ही अभिलेखों का अवलोकन किया। इससे तहसील में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अधिकतर लेखपाल तहसील परिसर से गायब रहे।
विज्ञापन


आपदा राहत के चेक पर हस्ताक्षर कराने के लिए प्रभारी कानूनगो भानूप्रताप सिंह सेमरी गांव निवासी नीतिन पांडेय से जब छह अप्रैल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोचा था। विजिलेंस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज    दिया था। इसी मामले को लेकर टीम के सदस्य बुधवार को तहसील पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि टीम के लोग तहसीलदार राजेश गुप्ता के कक्ष में बैठकर आपदा राहत के वह कागजातों को मगांए। जिसमें भानूप्रताप सिंह से संबंधी उल्लेख थे। सूत्र बताते है कि भानूप्रताप सिंह को जो चेक बुक दिए गए थे, उसमें अभी तक उसे वापस भी नही किया है और न ही बाउचर जमा किया है कि जिससे पता चल सके कि उसने किन गांव के किस किस किसान को आपदा राहत का धन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने यह भी जानकारी किया कि आपदा राहत के संबंध में आए शिकायती पत्र पर तहसील के उच्च अधिकारियों क्या कार्रवाई की है। इस संबंध में टीम ने तहसीलदार और एसडीएम से भी बातचीत की। विजिलेंस टीम के निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि भानूप्रताप सिंह से की गई पूछताछ के बाद उसके द्वारा बताए गए तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed