{"_id":"5cb76c31bdec22142773cb58","slug":"the-death-of-the-worker-trapped-in-a-bamboo-kept-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में रखे बांस में फंसकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में रखे बांस में फंसकर मजदूर की मौत
Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां(महराजगंज)। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम केकरहो में बुधवार की दोपहर में पानी भरे तालाब में रखे बांस में उलझकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर तालाब में रखे बांस को निकालने गया था। उसे डूबता देख किनारे खड़े दूसरे मजदूर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण उसे एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुधारा थाना क्षेत्र के केकरहो और सिंगारपुर गांव के बीच में एक तालाब है। जिस पर एक व्यक्ति को पट्टा मिला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पानी में काफी दिनों से बांस रखे हुए थे। केकरहो के रेहरवा पुरवा निवासी फूलचंद्र निषाद और उसी गांव के बेलदारी पुरवा निवासी मुकेश चौहान बुधवार को बांस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि तालाब में उतरकर बांस निकालते वक्त फूलचंद डूबने लगा। पैर बांस में फंस जाने के चलते फूलचंद खुद को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका। तालाब के किनारे खड़े उसके साथी मुकेश ने फूलचंद को निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी में डूबने के चलते फूलचंद की सांस रुक गई थी। मुकेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और लोग इलाज के लिए चुरेब स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने देखते ही फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। फूलचंद की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। किसी ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों का बताना है कि फूलचंद ही अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। पत्नी शारदा के अलावा बड़ा बेटा विकास (8), आकाश (5) और बेटी सुनैना (3) मौत की खबर सुनकर चीख पड़े। इस संबंध में एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि तालाब से बांस निकालते समय फूलचंद की डूबने से मौत हुई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।