फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teasing from teenager

किशोरी से दोबारा छेड़छाड़, केस दर्ज 

Fri, 30 Dec 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 30 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
teasing from  teenager
eve teasing
किशोरी से गांव के ही युवक ने तीन दिन में दोबारा छेड़छाड़ की तो मामला कोतवाली पहुंच गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 27 दिसंबर को किसी काम से बाहर गई थी। रास्ते में किशोरी को अकेला पाकर उसी गांव का एक युवक छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने घर पहुंच कर छेड़खानी को छुपाते हुए सिर्फ मारपीट की घटना की जानकारी परिजनों को दी। 29 दिसंबर की रात को किशोरी नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। 
विज्ञापन


उसी बीच फिर आरोपी युवक पहुंच गया और किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध पर गाली गलौज की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। किशोरी घर पहुंच कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। बाद में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


कोतवाल कमला यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांव के ही रहने वाले असलम नामक युवक के खिलाफ तीन दिनों के भीतर दो बार छेड़खानी और मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोपी असलम के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed