फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›     Student crushed by truck

 छात्रा को ट्रक ने कुचला 

Sat, 19 Nov 2016 11:24 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 19 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
  Student crushed by truck
- फोटो : Demo pic
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बगला ताल और रैना पेपर मिल के बीच शनिवार को हादसे में छात्रा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक स्कूटी से आ रही छात्रा को पहले बाइक ने टक्कर मारी। छात्रा के सड़क पर गिरने के बाद पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़ कर भाग गया, वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर गोरखपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के जगदीशपुर भड़सार गांव निवासी शालू(18) पुत्री छत्रपाल एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूटी से कॉलेज आई थी। लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे वह हाइवे के बंगला ताल और रैना पेपर मिल के बीच पहुंची थी कि उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा स्कूटी लेकर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से तेज गति से गुजरे ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। इससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रीयल एरिया धर्मेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि स्कूटी सवार छात्रा को पहले बाइक ने टक्कर मारी, फिर ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। शव के साथ बाइक और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं छात्रा के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया  गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed