फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   student arested in school with pistal

स्कूल में कट्टा लेकर पहुंचा छात्र गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
student arested in school with pistal
पकड़े गए आरेापियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित एक स्तूल में 11वीं का एक छात्र कट्टा लेकर पढ़ने पहुंच गया। साथी छात्रों में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और छात्र गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी छात्र प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का इकलौता बेटा है। पुलिस ने पकड़े गए छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे बस्ती स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में 16 वर्षीय एक छात्र कक्षा में कट्टा लेकर पहुंचा था। शर्ट उठ जाने पर कट्टा दिखा तो कुछ छात्र चौंक गए और आपत्ति जताई। उसके बाद कट्टा लेकर छात्र स्कूल गेट से बाहर निकलकर एक चाय की दुकान पर पहुंच गया। इसी बीच किसी छात्र ने डायल 100 पर यह सूचना दे दी। डायल 100 टीम के कांस्टेबल ब्रह्मा ने गोला बाजार चौकी इंचार्ज को मामले की सूचना दी। उसके बाद चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख छात्र ने चाय की दुकान से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन

तलाशी में छात्र के पास से 12 बोर का कट्टा और कारतूस मिला। पूछताछ में पता चला वह धनघटा थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षक का इकलौता बेटा है। बचपन में ही उसकी मां का निधन हो चुका है। कट्टे की बाबत पूछने पर उसने बताया कि डेढ़ महीने पहले वह एक गांव में नाच देखने गया था। रास्ते में ही उसे कट्टा-कारतूस गिरा मिला था। स्कूल में दोस्तों पर धौंस जमाने के लिए वह कट्टा लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed