{"_id":"57f2a1e44f1c1b8c3226fad4","slug":"skarpio-upturned-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काॅर्पियो पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्काॅर्पियो पलटी, छह लोग घायल
sant kabir nagar
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर चोरहा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्काॅर्पियो अनियंत्रित हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर चोरहा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्काॅर्पियो अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी तीन बार पलटी और सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी।
इससे वाहन में सवार ड्राईवर समेत बस्ती रेलवे स्टेशन पर बांद्रा एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे छह युवक घायल हो गए। घायल जाटेडीहा गांव निवासी राशिद अहमद (19), मो. कफील (18), मो.फैजान (17), मो. शादाब (16), अब्दुल मालिक (15), मो. जाहिद (17) सेमरियावां सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। वहीं वाहन पलटने से सड़क के किनारे स्थित बिजली पोल टूट गया और तार टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे दूसरे खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर धू धू कर जल उठा।
गनीमत रही कि बिजली का तार गाड़ी पर नही गिरा नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के कारण सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर फैले तार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।