{"_id":"5afb20224f1c1bd1408b5827","slug":"seriously-injured-in-bikes-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। दुधारा थानाक्षेत्र के अंतर्गत बीएमसिटी मार्ग पर लगभग आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गये। उन्हें स्थानीय निवासियों की मदद से सीएचसी सेमरियावां पर ले जाता गया। उनका इलाज जारी है।
सायं लगभग आठ बजे पीपीगंज गोरखपुर निवासी 30 आनंद यादव जो खाद्य एवं रसद विभाग में संविदा कर्मी हैं, अपनी पल्सर बाइक से बस्ती से कार्य निपटाकर वापस जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसरा शहीद पहुंचे थे कि सामने आ रही बिना नंबर सीडी डीलक्स से टक्कर हो गई। उसे कलवारी थाना बस्ती जिले का 22 वर्षीय युवक वेद प्रकाश गुप्ता चला रहा था।
जिससे उक्त व्यक्ति सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे लगभग 22 वर्षीय रोहित गुप्ता भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिना नंबर सीडी डीलक्स बाइक का आगे का पहिया बाहर आ गया एवं शॉकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग अपने स्तर से घायलों को निजी वाहन द्वारा सीएचसी सेमरियावां ले गये । जहां 22 वर्षीय व्यक्ति वेद प्रकाश गुप्ता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिऐ रेफर कर दिया। पल्सर सवार व्यक्ति को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।