फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sarayu Dubin mother-daughter died in canal

सरयू नहर में डूबीं मां-बेटी की मौत     

Sun, 09 Oct 2016 11:52 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 09 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sarayu Dubin mother-daughter died in canal
दुधारा थाना क्षेत्र के रजापुर सरैया गांव स्थित सरयू नहर में रविवार की सुबह डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद मां की लाश गांव के समीप मिली, वहीं बेटी की लाश दो किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के समीप नहर के किनारे मिली।   दोनो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के रजापुर सरैया गांव निवासी जगदीश की 35 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी और उनकी बेटी पांच वर्षीय खुशी रविवार की सुबह गांव के समीप सरयू नहर कैनाल के पास गई थी। कुुछ देर बाद मां की लाश नहर में उतराते हुए गांव वालों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने शव को नहर से निकाला। सूचना पर महिला के पति जगदीश भी पहुंच गए। इसके बाद बेटी की खोज शुरू हुई। नहर के किनारे खोजते- खोजते लोग कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के समीप पहुंचे तो नहर के एक पेड़ में बच्ची की लाश फंसी मिली। जिसे बाहर निकाला गया। बच्ची का शव देखते हुए जगदीश के होश उड़ गए।
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना कांटे पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने शव को कब्जे में लिया। जगदीश का कहना था कि उनकी बेटी का सोमवार को मुंडन था। वह अपनी बहन को लेने के लिए उसके ससुराल गए थे। सूचना पर वे यहां पहुंचे है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रभा और बेटी खुशी सुबह शौच के लिए गई थी। नहर में डूबने से उनकी मौत हुई। मां- बेटी की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। लोग जगदीश के घर पहुंच कर उनको सांत्वना देने में लगे रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed