{"_id":"6ac8d710341d0dee3d0fb728","slug":"fir-registered-in-assault-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155164-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाली के विवाद में दो बार मारपीट में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाली के विवाद में दो बार मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर में सरकारी नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद दो दिन बाद फिर गहरा गया। आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर मारपीट की। दो बार मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जगजीतपुर निवासी साधना ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह पड़ोस में किराये पर रहने वाले राकेश कुमार और पूनम सरकारी नाली बंद कर रहे थे। इस पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राकेश ने उनके पति और बेटे के साथ गाली-गलौज की और पति पर धारदार हथियार से हमला किया। महिला ने बीच-बचाव कर पति को बचाया, जिसके बाद परिवार घर के भीतर चला गया।
साधना का आरोप है कि कुछ देर बाद राकेश, पूनम, उनके बेटे सुधांशु और अश्वनी, आरती घर में घुस आए। सभी ने उन्हें खींचने का प्रयास किया और विरोध करने पर उनके, पति और बेटे के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
15 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे उसका बेटा बाजार से लौटकर कार खड़ी कर रहा था। इसी दौरान राकेश, सुधांशु और चार-पांच अज्ञात लोग गली में आ गए। आरोप है कि उन्होंने बेटे को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।