फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Assessed the physical fitness and discipline of the police.

Uttarkashi News: पुलिस की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का किया आकलन

Fri, 09 Oct 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 09 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Assessed the physical fitness and discipline of the police.
फोटो-
विज्ञापन

परेड में पुलिस की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का आकलन किया
एसएसपी ने ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण का जायजा भी लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी।
चंबा पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का आकलन किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और शारीरिक दक्षता अभ्यास किया। एसएसपी ने जवानों की फुर्ती, कमांड पर प्रतिक्रिया, अनुशासन और टीमवर्क का जायजा लिया। परेड के बाद एसएसपी ने रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) में स्थित भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष, बैरक और परिसर में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने पुलिस लाइन में चल रहे मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed