फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police raised awareness among women and students about new laws and cybercrime.

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं-छात्रों को नए कानूनों, साइबर अपराध पर किया जागरूक

Fri, 09 Oct 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Police raised awareness among women and students about new laws and cybercrime.
गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं एवं विद्यार्थियों को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और न
-सिलोखरा के सरकारी स्कूल और डीएलएफ फेज-3 की कंपनी में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं और विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम गांव सिलोखरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय और डीएलएफ साइबर सिटी फेज-3 स्थित एटकिन्स रियेलिस प्राइवेट लिमिटेड में हुए।
पुलिस टीम ने एक जुलाई 2024 से लागू नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। लोगों को साइबर स्टॉकिंग, साइबर मॉर्फिंग और ऑनलाइन मनी ट्रांसफर धोखाधड़ी से बचने के उपाय समझाए गए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर-
पुलिस टीम ने बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या अनुचित व्यवहार की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें कानूनी मार्गदर्शन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल-112 की दी जानकारी-
कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन डायल-112 के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। लोगों से किसी भी अपराध की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed