फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   recovered dead body for DNA test

डीएनए टेस्ट के लिए कब्र से निकाली बच्ची की लाश

Thu, 03 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
recovered dead body for DNA test
धनघटा के पड़रिया में नव जात के शव को कब्र से खोदकर निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रोसया। क्षेत्र के एक गांव के कब्र से बुधवार को नवजात शिशु की लाश को निकलवा कर पुलिस ने उसे डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर रेप के आरोप में जेल में बंद आरोपी के आवेदन पत्र पर हुई है। इस कार्रवाई की चर्चा क्षेत्र में दिनभर होती रही।   
विज्ञापन


 एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच अवैध संबंध था। जिससे युवती गर्भवती हो गई। उसके बाद युवती ने युवक पर 14 फरवरी 2017 को रेप का केस दर्ज कराई। रेप के आरोप में वाजिद अली नामक युवक जेल चला गया, जो अभी भी जेल में है। इधर युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची दो माह तक जिंदा रही।

विज्ञापन

इसके बाद उसकी मौत हो गई। युवती ने बगैर पुलिस को सूचित किए शव को दफना दिया। अपनी जमानत के लिए युवक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए फरियाद किया कि वह निर्दोष है। कोर्ट को जब पता चला कि जिस आरोप में वाजिद अली जेल में बंद है। उस नवजात शिशु के शव को दफनाया गया है। हाईकोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर उसका डीएनए टेस्ट करवाने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बच्ची की लाश कब्र से निकाल कर डीएनए करवाने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed