{"_id":"5aa570da4f1c1b27088b4a00","slug":"rampage-in-soling","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा लगाने के विवाद में बाप- बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ंजा लगाने के विवाद में बाप- बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के फरेंदिया गांव में खड़ंजा लगाने के विवाद में कुछ लोगों ने पिता-पुत्री की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से बुजुर्ग पिता बेहोश हो गए। इससे घबड़ाए परिजनों ने आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पत्नी ने ग्राम प्रधान के पिता और भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित नर्वदा देवी पत्नी रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि उनका परिवार नेवासे पर फरेंदिया गांव में रहता है। ग्राम प्रधान उसकी जमीन में जबरिया खड़ंजा लगवाना चाहते थे। जबकि जमीन का मुकदमा पहले से चल रहा है। उनके परिवार के लोग दो दिन पहले गोरखपुर सीएम से शिकायत करने गए थे। रविवार को परिवार के लोग लौटे तो खड़ंजा लगा देख परिजन परेशान हो गए।
आरोप है कि खड़ंजा लगाने का विरोध करने पर प्रधान के भाई कृष्णा मिश्रा और पिता राजकिशोर मिश्रा तथा गांव के राजकमल उसके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली गलौज देने लगे। एतराज करने पर लोग उसके 75 वर्षीय पति रुदप्रताप त्रिपाठी को लाठी-डंडे से पीट कर बेहोश कर दिए। बचाव में पहुंची बेटी वंदना को भी मारपीट कर घायल कर दिए।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी नर्वदा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधान के पिता राज किशोर मिश्रा, भाई कृष्णा मिश्रा और उसी गांव के निवासी राजकमल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।