फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Silence prevails in the homes of the young couple; family members have left for Bareilly.

Shahjahanpur News: प्रेमी युगल के घरों में सन्नाटा, परिजन बरेली रवाना

Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails in the homes of the young couple; family members have left for Bareilly.
तिलहर (शाहजहांपुर)। शनिवार से लापता तिलहर क्षेत्र की कक्षा 11 की छात्रा और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में नामजद थाना बंडा क्षेत्र के युवक के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से यहां अफरा-तफरी मच गई। बरेली पुलिस से घटना की सूचना मिलने के बाद छात्रा और युवक के घरों में सन्नाटा पसर गया। दोनों के परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी शनिवार को स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बंडा थाना क्षेत्र के युवक और उसकी मदद करने के आरोप में उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली पुलिस से सूचना मिली कि किशोरी और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के घर में बुजुर्ग महिला के अलावा कोई नहीं था। परिजन बरेली पहुंच गए हैं। वहीं बंडा के गुरुसंडा गांव के युवक के घर भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों में प्रकरण को लेकर चर्चा है। घटना की सूचना मिलते ही तिलहर सीओ विदुष सक्सेना ने पुलिस टीम को बरेली भेज दिया। थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है। सीओ ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------
लड़की के पड़ोस में रहती हैं प्रेमी की बुआ, यहीं पनपा प्यार

बरेली। शाहजहांपुर के प्रेमी युगल के जहर खाने के मामले में सीओ सिटी ने उनके परिवार वालों से बात की तो पता चला कि लड़की के पड़ोस में ही उसके प्रेमी की बुआ का घर है। यहां प्रेमी का आना-जाना रहता था। यहीं दोनों के बीच प्यार पनपा।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि तिलहर कस्बा निवासी लड़की के पिता कम पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने बताया कि बेटी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह जींस-टॉप पहने थी। हेलमेट लगाकर स्कूटी से निकली थी। शाम तक वह नहीं लौटी। इसी दौरान लड़के के फूफा उनके घर आए और उनकी बेटी के बारे में पूछा।

उन्होंने जब स्कूल में जानकारी की तो पता लगा कि उनकी बेटी वहां पहुंची ही नहीं थी। तब पता लगा कि लड़का भी लापता है। उन्होंने रात में ही लड़के और उसके भाई के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट तिलहर थाने में दर्ज कराई। तब से दोनों परिवार इन्हें खोज रहे थे। सोमवार रात प्रेमी युगल के बरेली में मिलने की सूचना पर उनके परिजन भी यहां निजी अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल प्रबंधन ने दोनों की हालत नाजुक बताकर रेफर करने की बात कही। तब पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। फिर लड़के के परिवार वाले उसे पीलीभीत रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। लड़की का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

--
परिवार वाले खिलाफ थे तो जान देने का फैसला सही लगा
पुलिस की सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने प्रेमी युगल के कलमबंद बयान दर्ज किए। इससे पहले पुलिसकर्मियों ने भी दोनों से बात करने की कोशिश की। दोनों को लगातार उल्टी आ रही थी। लड़की फिर भी कुछ बोलने की हालत में थी। उसने बताया कि दोनों ने नैनीताल के एक मंदिर में शादी कर ली। चूंकि दोनों के परिवार उनकी शादी को इजाजत नहीं देते, इसलिए उन्होंने नैनीताल से बरेली लौटते वक्त ही साथ में जान देने का फैसला कर लिया। उन्होंने सल्फास का पैकेट खरीदा और पार्क में साथ बैठकर ही खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed