{"_id":"6adfb27cf361d762290ef29d","slug":"accused-in-a-firing-case-escapes-from-police-custody-commotion-ensues-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-184011-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस की पकड़ से छूटकर भागा फायरिंग का आरोपी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस की पकड़ से छूटकर भागा फायरिंग का आरोपी, हंगामा
विज्ञापन
शाहपुर। गांव कुटबा में फायरिंग का आरोपी जयप्रकाश उर्फ कुक्कू पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। आरोपी के परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस पर एनकाउंटर की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आरोपी फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
मामला रविवार रात का है। कुटबा में अफवाह फैल गई कि झगड़े के आरोपी को एनकाउंटर करने के लिए थाने से फरार कर दिया है। इस सूचना पर कृष्णपाल और रामकुमार सहित दर्जनों महिला व पुरुष थाने पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जयकुमार से मिलवाने की मांग की।
पुलिस ने पहले परिजनों को टरकाया लेकिन बाद में आरोपी के पुलिस पकड़ से फरार होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने परिजनों से भी आरोपी को तलाश करने में मदद मांगी।
विज्ञापन
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पुलिस जानकारी ले रही थी, इस बीच वह फरार हो गया। उसे हिरासत में नहीं लिया गया था। गिरफ्तारी भी नहीं की गई थी, मामले की जानकारी ली जा रही थी।
गांव के पूर्व प्रधान अशोक ने परिजनों को बताया कि देर रात उन्होंने आरोपी को थाने में ही देखा था। इसके बाद परिजन गांव वापस लौट गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष व एसएसआई अतेंद्र तेवतिया ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये था मामला
गांव कुटबा में 21 अक्तूबर की रात जयप्रकाश उर्फ कुक्कू ने फायरिंग की थी। उसने पुरानी रंजिश के चलते चंचल कुमार और उसके भाई आयुष पर गोली चलाई थी। यह घटना तब हुई जब दोनों भाई गांव में लाइब्रेरी के गेट के पास पहुंचे थे। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।