{"_id":"6adfb4fce3f6a0fac10a707d","slug":"srinagar-accused-driver-arrested-hit-and-run-case-kulgam-police-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1048490-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में हिट-एंड-रन केस सुलझा, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी चालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में हिट-एंड-रन केस सुलझा, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी चालक दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। पुलिस ने एक हिट-एंड-रन मामले को महज दो घंटे में सुलझाते हुए आरोपी चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 25 अक्तूबर को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक लोड कैरियर को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने के कारण बाद में जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया। इस संबंध में थाना कुलगाम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईअरी इर्ज की गई थी।
कार्रवाई करते हुए कुलगाम की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य की गहन जांच की। समन्वित प्रयासों से पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही आरोपी वाहन का पता लगा लिया और आरोपी चालक को चिमर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ लोन निवासी चिमर, डीएच पोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।