{"_id":"6adfb512414b54a44404ec8d","slug":"two-youths-caught-on-hathli-bridge-with-1-kg-28-grams-of-charas-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-213479-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हथली पुल पर 1 किलो 28 ग्राम चरस के साथ दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हथली पुल पर 1 किलो 28 ग्राम चरस के साथ दो युवक पकड़े
Tue, 27 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना पुलिस ने हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 1 किलो 28 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। इनमें एक की पहचान लेखराज निवासी तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा मंडी जिले का नाबालिग है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सोमवार सुबह शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
कोट
पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता के प्रयास भी कर रही है। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर