{"_id":"5ae4b8bf4f1c1b64098b7068","slug":"rampage-in-checking-turn-record","type":"story","status":"publish","title_hn":" जांच के दौरान मारपीट, कागजात फाड़ डाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान मारपीट, कागजात फाड़ डाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बेलहर के लंगड़ाबार गांव में शौचालय की जांच के दौरान मारपीट के बाद बखिरा थाने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बखिरा/बेलहर। क्षेत्र के लंगड़ाबार गांव में एक व्यक्ति की शिकायत पर शौचालय की जांच करने पहुचे ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ शिकायतकर्ता ने भाई व कुछ अन्य लोगो के साथ मारपीट की व दस्तावेज भी फाड़ डाला। ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा व अभिलेख फाड़ने के आरोप में मुकदमा कायम किया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी लंगड़ाबार (बेलहर) पवन पांडेय ने बताया कि वह 28 अप्रैल को करीब 11 बजे शिकायत पर गांव में शौचालय की जांच करने गए थे। जांच के दौरान ही शिकायतकर्ता व उसके कुछ सहयोगियों ने उससे बहस शुरू कर दी। मना करने पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिया।
पास ही पड़े हुए एक लोहे की रॉड से शिकायत कर्ता ने उसके ऊपर हमला किया, किन्तु ग्रामीणों की मदद से उसकी जान बच सकी। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी तहरीर पर अभिषेक मौर्या, दीपक मौर्या, सागर चौधरी व अन्य 5/6 सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक के साथ उसके भाई दीपक व सहयोगी सागर चौधरी की गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष आरोपी भी शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मोबाइल पर अश्लील क्लिप देखने से मना करने पर पिटाई
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को बगल गांव के कुछ लोगो ने मोबाइल पर अश्लील फ़िल्म देखने से मना करने पर युवको ने जमकर पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चिट्ठापार निवासी राजेंद्र ने शिकायत किया कि बगल गांव देवकली के कुछ युवक गांव के रास्ते पर मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहे थे। उसी रास्ते से गुजरते वक्त उसने फ़िल्म देखने से मना किया। इससे नाराज युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।