फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rampage at death in hospital

युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
rampage at death in hospital
जिलाअस्पताल में मृतक वंशीधर के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों हंगामा शुरू कर दिया। वे डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की सूचना पाकर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पीड़ित की तहरीर पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


खलीलाबाद क्षेत्र के बरहटा निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय का कहना है कि उनके छोटे बेटे बंशीधर उपाध्याय के सीने में दर्द उठा तो वे लोग उसे सुबह साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी में तैनात डॉ एके चौधरी और फार्मासिस्ट एके वर्मा को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, 15 मिनट तक कोई देखने नहीं पहुंचा। उन लोगों ने तीन बार चिकित्सक से देखने की गुहार की। लगभग 10 बजे के करीब वहां फार्मासिस्ट आया और इंजेक्शन लगाकर चला गया। मरीज तड़प रहा था।

बार-बार बुलाने पर डॉक्टर ने कहा कि अभी चाय पी रहे हैं, लेकिन मरीज को देखने नहीं आए। आखिरकार बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कि कि अगर समय से उनके बेटे का इलाज हुआ होता तो वह बच सकता था।   

कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित कृष्ण कुमार उपाध्याय की तहरीर पर चिकित्सक डॉ एके चौधरी और फार्मासिस्ट एके वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और धमकी का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान सीएमओ डॉ अभय चंद श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ पंकज टंडन, सीओ रमेश कुमार समेत अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही। 


डीएम  ने बताया कि परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीएमओ को दी गई है। उन्हे जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया गया है। इसमे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed