फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police were looking for the bodies to harass hours

शव की तलाश में घंटों हलकान रही पुलिस

Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police were looking for the bodies to harass hours
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम शव को तलाशती हुई। - फोटो : AMAR UJALa
झील की तलहटी में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस शव को तलाशती रही। करीब दो घंटे तक खेतो व मंदिर के इर्द गिर्द एक-एक जगह पर खोजबीन की गई। हाथ कुछ भी नही लगने पर एसआई प्रदीप सिंह मय हमराहियों के साथ वापस लौट गए।
विज्ञापन


एसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि किसी ने मेड़रापर स्थित ज्योतिषी बाबा के मठ के निकट झील की तलहटी में एक शव के पड़े होने की सूचना बखिरा पुलिस चौकी पर दिया। इसी सूचना के आधार पर शैलेंद्र सिंह, सिंहासन सिंह, सुदर्शन समेत आधा दर्जन हमराही सिपाहियों को साथ लेकर झील के निकट सरसों व गेहूं के खेत में करीब दो घंटे तक शव की खोजबीन की। आसपास खेत में काम कर रही महिलाओं, पुरुषों से भी इस संबंध  में जानकारी हासिल किया, किन्तु सही जानकारी नही मिल सकी। कुछ लोगों ने बताया शव की सूचना     की अफवाह बुधवार की शाम से ही है। हालांकि पुलिस की खोजबीन में सरसों व गेहूं की फसल जगह-जगह से गिरी मिली थी। गलत सूचना पर बखिरा पुलिस शव की तलाश में घंटों परेशान रही। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां ःबखिरा। गुरुवार को शव की तलाश करने गई बखिरा पुलिस को शव तो नही मिला, किन्तु झील के किनारे कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां व दर्जन भर से अधिक गैलन जरूर मिला। जगह-जगह प्लास्टिक के गिलास व पॉउच बिखरे पड़े थे। एसआई प्रदीप सिंह ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस प्रकार का अवैध धंधा झुरमुट की आड़ में चोरो छिपे किया जा रहा है। मौके पर किसी के नही मिलने पर प्रदीप सिंह ने कहा कि अभियान चलाकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed