{"_id":"5867f8394f1c1b7675eeecaa","slug":"petrol-pump-worker-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर भडारी चौराहे के पास शनिवार को एक ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर बखिरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के साथ ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया।
बखिरा क्षेत्र के सिंघोरवा गांव निवासी फूलचंद पाठक (55) कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। वह शनिवार को बाइक से काम पर जा रहे थे। मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग पर भडारी चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से ईंट लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसी बीच मौका पाकर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। बाद में आस-पास के लोग जुट गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पीड़ित पत्नी नंदनी का आरोप था कि ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सामने से उसके पति की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके पति की मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि गरीब परिवार के मुखिया फूलचंद पेट्रोल पंप पर नौकरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। हादसे में उनकी मौत हो जाने से गरीब परिवार बिखर गया। पति की मौत पर पत्नी नंदनी का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
बेटी और बेटे अंकिता, निधि, तनु, श्यामू ,रामू सभी गमगीन थे। नाते- रिश्तेदार और गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।