{"_id":"5aa56df34f1c1baa758b4e0d","slug":"one-collapsed-pushed-under-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा
- फोटो : amarujala bureau
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के अमरहा गांव में कच्चा मकान गिराते समय मलबे में दब कर युवक की मौत हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
अमरहा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू पुत्र रूप नारायण अपने जर्जर खपरैल के मकान को गिरा कर नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। रविवार को बबलू कच्चे मकान की दीवार को गिरा रहे थे। उसी दौरान मलबा भरभरा कर गिरा और बबलू उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए।
गांव के लोगों ने घायल बबलू को मलबे से बाहर निकला और उन्हें आनन-फानन में सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही परिजन सदमे आ गए। जैसे ही शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। एसओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई थी। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। पंचनामा कर शव परिवार वालों को दे दिया गया।