फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother, son, three gangsters were arrested robbers

मां- बेटे को लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे गए

Sat, 23 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mother, son, three gangsters were arrested robbers
तीन लुटेरे ‌गिफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
   स्वॉट और महुली की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को तिनहरी पुलिया के पास से घेरेबंदी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो चोरी की बाइक, तीन अदद तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और दस सिमकार्ड बरामद किया। इसके अलावा उनके कब्जे से 72 हजार रुपये भी मिला। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अभी हाल ही में महुली क्षेत्र में एक मां- बेटे से 98 हजार रुपये लूटे थे। बरामद रुपये उन्हीं से लूट के है और बदमाशों को हिस्से में मिले थे।
विज्ञापन

 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी संतोष तिवारी और प्रभारी एसओ महुली प्रदीप सिंह अपने- अपने टीम के सिपाहियों के साथ नाथनगर कसबे में मौजूद थे। उसी दौरान सूचना पर तिनहरी पुलिया के पास से घेरेबंदी करके दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान सूरज सिंह निवासी पिपरा ,प्रमोद अग्रहरि निवासी सड़हरा और अनूप सिंह उर्फ मंगल सिंह निवासी गायघाट थाना महुली के रुप में हुई। तलाशी में बदमाश सूरज सिंह के पास से 315 बोर का तमंचा ,कारतूस, एक अदद मोबादल, दस सिम कार्ड और 1700 रुपये बरामद हुआ। जबकि प्रमोद अग्रहरि के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, 1400 रुपये और मंगल सिंह के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल तथा 1900 रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों  बदमाशों ने बताया कि 14 जुलाई को नोक्ता और डड़वा गांव के बीच में डड़वा गांव निवासी राम उजागिर और उसकी मां को रोक कर उस समय लूट लिए थे, जब मां- बेटे नाथनगर पीएनबी से 98 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहे थे। लूट की इस घटना उसका साथी रामाराव यादव निवासी मोलनापुर महुली भी शामिल था। लूटी गई रकम को आपस में बदमाशों ने बांट लिया था। बरामद रुपये लूट की रकम में से ही उन्हें हिस्से में मिले थे,जबकि तीन बदमाशों के हिस्से का कुल 67000 रुपये बदमाश सूरज सिंह के घर पर छिपा कर रखे है। पुलिस पकड़ से दूर बदमाश रामाराव अपने हिस्से में मिले 24000 रुपये को लेकर चला गया हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लूट के छुपाए गए 67000 रुपये को बरामद किया। एसपी के मुताबिक बदमाश प्रमोद अग्रहरि ने पूछताछ में बताया कि उसने और सूरज सिंह ने 15 जुलाई की रात कटका मोड़ के पास पिकअप चालक पश्चिम बंजरिया खलीलाबाद निवासी प्रेम प्रकाश पाठक को लूट की नीयत से पहले रोकना चाहा लेकिन पिकअप न रुकने की वजह से सूरज सिंह ने पिकअप चालक को गोली मार दी थी। पूछताछ में बदमाश सूरज सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध प्रिंस पांडेय के कहने पर उसने अपने साथी शेरू यादव के साथ मिल कर सहजनवा क्षेत्र के मिनवा बाजार निवासी दिनेश जायवाल से 15 लाख की रंगदारी मांगी थी। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में और भी कुछ अहम जानकारियां दी है। जिस दिशा में पुलिस काम कर रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed