फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother and two daughters to resist flirting beaten

छेड़खानी के विरोध पर मां और दो बेटियों को पीटा 

Tue, 03 Jan 2017 11:18 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 03 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mother and two daughters to resist flirting beaten
eve teasing
बखिरा क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक के परिवार के लोगों ने एक महिला और उसकी दो बेटियों को रॉड पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। 100 नंबर पर सूचना देने पर तीन थानों के यूपी 100 के वाहन पहुंचे। बाद में एएसपी, एसडीएम सदर और तीन थानों के एसओ भी पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल भिजवाया, जहां से महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव के युवक ने कुछ माह पूर्व युवती से छेड़खानी की थी और उसकी फोटो मोबाइल से खींच ली थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाए मामले को रफा-दफा कर दिया। युवती के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। आरोप है कि युवक की वजह से रिश्ता टूट गया। मंगलवार शाम को युवती की मां गांव के पास बगीचे में किसी काम से गई थी। 
विज्ञापन


 उसी दौरान आरोपी युवक के घर के कुछ लड़के पीछे से सीटी बचाने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी के घर के लोगों ने रॉड से महिला पर प्रहार कर घायल कर दिया। बचाव में पहुुंची उसकी 21 वर्षीय और 19 वर्षीय बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर आसपास के लोग दौड़ पडे़। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दे दी। सूचना पर धर्मसिंहवा और बखिरा के साथ ही सिद्धार्थनगर जनपद की भी यूपी 100 की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल मां और उसकी दोनो बेटियों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की युवती से आरोपी पक्ष के युवक ने पहले छेड़खानी की थी और उसकी फोटो खींच ली थी। आरोपी युवक की हरकत की वजह से युवती का तय रिश्ता टूट गया। उसी बात के उलाहना को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की    कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed