फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mayhem in two villages

मामा- भांजे की मौत से दो गांवों में छाया मातम

Wed, 14 Mar 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
mayhem in two villages
पीएम हाउस पर मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के निबियहवा पोखरे के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत के बाद दोनों गांवों में कोहराम मच गया। सेमरडाडी निवासी राजन पांडेय और भैसहीं निवासी देवेंद्र त्रिपाठी रिश्ते में मामा- भांजे थे। देर शाम मेडिकल कॉलेज से अरुण उर्फ राजन का शव जैसे ही सेमरडाड़ी पहुंचा,वैसे ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से सभी लोग गमगीन दिखे।
विज्ञापन


 महुली क्षेत्र के भैसहीं निवासी देवेंद्र त्रिपाठी पुत्र पारसानाथ बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे,जबकि सेमरडाड़ी निवासी अरुण उर्फ राजन पांडेय पुत्र रवींद्र पांडेय बीएससी प्रथम वर्ष में थे। पारसनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उनके दो बेटों में देवेंद्र बड़े थे। दो साल से देवेंद्र मारुत मानस नंदन मंदिर छपरा बिहार में पुजारी का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


उनके बड़े भाई विजय बहादुर की बेटी की 28 फरवरी को शादी हुई थी। उसी में बेटा देवेंद्र घर आया था। भगवान को कुछ और ही मंजूर था और बेटा देवेंद्र हादसे का शिकार हो गया। पिता पारसनाथ एक हाथ से दिव्यांग होने के बाद भी परिवार के भरण पोषण के लिए आटो रिक्शा चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र के चाचा अर्जुन त्रिपाठी के पुत्री ममता की शादी धनघटा क्षेत्र सेमरडाडी निवासी रवींद्र नाथ पांडेय से हुई हैं। चचेरी बहन ममता के बेटे अरुण उर्फ राजन पांडेय की भी हादसे में मौत हो गई। दो भाई और दो बहनों में राजन बड़े थे। राजन डॉक्टर बनने का ख्याब पाले थे। घटना से भैसही और सेमरडाड़ी के लोग घटना से आहत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed