फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Manager of the murder, was naked corpse

प्रबंधक की हत्या, नग्न मिली लाश

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Manager of the murder, was naked corpse
जांच की मांग करत् लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली क्षेत्र के सिसवनिया गांव के सीवान में शुक्रवार को मुडियारी गांव निवासी एक स्कूल प्रबंधक की हत्या कर फेंकी गई नग्न लाश मिली। घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर कुआनो नदी के रिंग बांध के पास प्रबंधक की बाइक पुलिस ने बरामद की। ग्रामीणों की जिद के चलते पुलिस को जांच के लिए डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम बुलानी पड़ी। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस ने 48 घंटे की मोहलत मांगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुडियारी निवासी उमेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामगति यादव का गांव पर ही जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलता है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि उमेश यादव लगभग आठ बजे घर आम आदि सामान लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी का फोन आया। फोन पर वार्ता करते हुए बाइक से उमेश थोड़ी देर में घर वापस आने की बात कह कर निकल गए। देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने लगे, तो मोबाइल बंद बता रहा था। शुक्रवार की सुबह गौरेडिहवा गांव के दक्षिण और सिसवनिया गांव के सीवान में उमेश यादव की नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। उमेश के नाक के आस-पास खून निकला था तथा सिर के पिछले भाग में चोट के निशान थे। उसके कपड़े घटना स्थल के आस- पास कुछ दूरी पर अलग- अलग स्थान पर फेंके मिले। जबकि उसका मोबाइल गायब था। मौके वारदात की स्थिति से लोग कयास लगा रहे थे कि करीब 500 मीटर की दूरी तक उमेश हत्यारों से बचने का प्रयास करते हुए जूझता रहा होगा। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, एसओ मेंहदावल सुधीर कुमार सिंह, एसओ धनघटा महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी, प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचकर जायजा लिए। पुलिस ने निरिक्षण के उपरांत शव को पीएम के लिए भेजवाने का प्रयास किया, तो परिजनों ने डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम की मांग करते हुए शव ले जाने से रोक दिया। जिस पर पुलिस और परिजनों के बीच काफी कहा सुनी हुई। बाद में एसपी के समझाने बुझाने और 48  घंटे में हत्या का पर्दाफाश करने के आश्वासन के बाद परिजन शव को ले जाने दिए। शव को पीएम के लिए भेजे जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची  लीली नामक खोजी कुत्ते  से भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना स्थल से पुलिस ने फटे कपड़े और टूटा बेल्ट भी बरामद करने की जानकारी दी। बड़े भाई अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी ने कहा कि हत्यारे कौन है और हत्या का मोटिव क्या है, इसका पता पुलिस लगा रही है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश पुलिस करेंगी और हत्यारे जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed