फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lit fire in shop due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज की दुकान में आग से दस लाख का नुकसान 

Sun, 11 Mar 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
lit fire in shop due to short circuit
दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर कला स्थित गणेश चौराहे पर खाद-बीज की दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रविवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। दुकानदार की गुहार पर जुटे लोगों ने चार घंटे तक अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने से लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पीड़ित ने आग की घटना में करीब दस लाख के सामान जल जाने का अनुमान लगाया है। बेलहर खुर्द निवासी रमाकांत मौर्य पुत्र बुद्धिराम मौर्या की बेलहर कलां के गणेश चौराहे पर खाद-बीज व टेंट की दुकान है। रमाकांत मौर्य प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात नौ बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो अंदर धुंआ भरा देखकर सहम गए। अंदर आग धधक रही थी।
विज्ञापन


रमाकांत मौर्य ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग जुट गए आग बुझाने की कोशिश करने लगे। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन सूचना के चार घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक लोग आग बुझा चुके थे। आग बुझाने में संतोष, बबलू यादव, प्रमोद यादव, संतकुमार सोनी, सुनील विश्वकर्मा सोनू, कृष्ण, शक्ति, टुनटुन मद्देेशिया, सिद्धार्थ, विपिन, विकास, शंकर, सेवक ने काफी मदद की। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना में दुकान में रखा खाद, बीज, कीटनाशक व टेंट का सामान जल गया। पीड़ित ने करीब दस लाख का नुकसान होने का आंकलन किया हैं। घटना से पीड़ित परिजन काफी परेशान दिखे। इधर, घटना की सूचना तहसीलदार मेंहदावल को दे दी गई। तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed