फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   LIC agent killed in a road accident , four injured

सड़क हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत,चार घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 14 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
LIC agent killed in a road accident , four injured
 महुली क्षेत्र के मैनसिर के पास बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पहले पुलिया से टकराई फिर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एलआईसी एजेंट विवेक मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस टीम भी पहुंची। 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत में चारों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के बिछिया निवासी विवेक मिश्रा(38) पुत्र विजय मिश्रा, अजय (30)  पुत्र बाबूराम सिंह, अमितेश (25) पुत्र बैजनाथ सिंह, संजय चौधरी (40) और आदित्य विक्रम सिंह (20) पुत्र राघवेन्द्र सिंह बारात में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर जिले के महुली  क्षेत्र के एक गांव में आए हुए थे।  लौटने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले मैनसिर पुलिया में फिर संतुलन बिगड़ जाने पर सड़क के किनारे गड्ढेे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर ही विवेक मिश्रा ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महुली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed