फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›     Leather smuggler arrested

 चमड़ा तस्कर गिरफ्तार 

Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
  Leather smuggler arrested
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
 दुर्गजोत-बखिरा मार्ग पर छरांछ गांव के पास से  बुधवार रात पुलिस ने एक कार से चमड़ा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में में रखा 30 अदद गोवंशीय चमड़ा और तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दी।
विज्ञापन


एसओ दिनेश यादव ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि दुर्गजोत-  बखिरा मार्ग से होकर एक तस्कर कार में गोवंशीय चमड़े को रख कर बेचने ले जा रहा है। उसके बाद छरांछ गांव के पास घेराबंदी करके कार के साथ आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में कार की डिकी में 30 अदद गोवंशीय चमड़ा मिला।
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गौराकलां निवासी हासिम उर्फ लड्डू के रूप में हुई। आरोपी ने बताया वह काफी समय से चमड़े की तस्करी का धंधा कर रहा था। चमड़े को तस्करों से सस्ते कीमत पर खरीद कर कार से गोरखपुर की चौरीचौरा मंडी में ले जाकर बेचता था
विज्ञापन
विज्ञापन


। बताया कि किसी को शक न हो इसी वजह से कार से चमड़े की तस्करी कर रहा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी है। जिसके आधार पर कुछ और तस्करों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed