फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Leakage of gas cylinder fire

गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग

Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Leakage of gas cylinder fire
आग से मची अफरा-तफरी । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां गांव में शुक्रवार को गैस सिलेंडर के रिसाव से  एक व्यक्ति के मकान में आग लग लई। पीड़ित परिजन के शोर गुल पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पक्का मकान जर्जर हो गया और उसमें रखा कपड़ा, अनाज व नगदी आदि सामान सब कुछ जल कर राख हो गया। पीड़ित को प्रशासन से आर्थिक मदद की दरकार है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन 11 बजे करीब पीड़ित राम मूरत के घर में रखा गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। आग की लपटों ने घर में रखे कपड़ों को पकड़ लिया। चीख पुकार पर पहुंचे लोगो ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन घर में रखा सामान नही बचा पाए। आलम यह रहा कि पक्का मकान में दरार पड़ गया और उसमे रखा कपड़ा, बिस्तर, वर्तन, जेवर व खाने पीने सामान, दस हजार नगदी समेत सब जल कर राख हो गया। इसके साथ ही बेटी की शादी के रखे गए सामान भी जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। आग ने सब कुछ छीन लिया। 
विज्ञापन


कैसी होगी बेटी की शादी, जल गया सामान
 सेमरियावां के राम मूरत की बेटी के शादी कर हाथ पीले करने का अरमान आग में जल गए। अब कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले। राम मूरत को बेटी के हाथ पीले करने अरमान राख में मिलने की चिंता सताए जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 राम मूरत ने बताया कि उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां है। वह मेंहनत मजूदरी कर परिवार का खर्च चलाता है। बड़ी बेटी सरोजा कुमारी का विवाह कार्यक्रम 22 अप्रैल को बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थाना के पकरी गांव में होना तय है। बेटी की शादी के लिए सोफा सेट, बेड, कपड़ा, जेवर सब कुछ खरीद कर रख लिया था। आग से घर के सामान सहित शादी का सामान समेत सबकुछ जल गया। लगभग चार लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बेटी को हाथ पीले करने के अरमान अधूरा हो गया। अब कैसे होंगे बेटी क हाथ पीले। परिजनों को चिंता सजाए जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed