फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   last his life

गृह कलह से आजिज युवक ने की आत्महत्या

Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
last his life
आत्म हत्या की तपसीस मे जुटी मुकामी पुलिस( - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मेंहदावल। क्षेत्र के चिकनियाडीह गांव में बुधवार को युवक ने कमरे में छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि गृह कलह से आजिज आकर युवक ने खुदकुशी की है। 
विज्ञापन


 गांव वालों ने बताया कि 35 वर्षीय शिवशंकर पुत्र लीला काफी समय पारिवारिक कलह से परेशान था। बुधवार को कमरे को अंदर से बंद करके छत की कुंडी में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले की फाटक तोड़ कर गांव वालों ने शव को फंदे से उतार दिया था। वैसे जांच में पता चला है कि शिवशंकर और उसकी पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। पत्नी ने वर्ष 2012-13 में ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की पैरवी और पत्नी से रिश्ते खराब होने को लेकर वह काफी परेशान रहता था। उसके दो बच्चे हैं। बच्चों के साथ पत्नी मायके में रहती है। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में आत्महत्या का मामला ही पाया गया। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed